फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देशद्रोह के मामले में रामपाल ने जमानत याचिका दाखिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। देशद्रोह के मामले में आरोपी रामपाल ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर कौर की अदालत में वकील के माध्यम से जमानत याचिका दायर की। अदालत अब 25 सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाएगी। इस मामले में 980 से ज्यादा आरोपी हैं, जिनमें से रामपाल व हाल ही में गिरफ्तार एक आरोपी जेल में है। रामपाल चार आपराधिक मामलों से बरी हो चुका है। हत्या के दो मामलों में हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सजा निलंबित कर दी है।
विज्ञापन

करीब 19 साल पूर्व रोहतक के करौंधा आश्रम के समर्थकों व आर्य समाजियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में मारे गए युवक की हत्या के आरोप में रोहतक अदालत में 14 जुलाई 2014 को सुनवाई थी। मामले की सुनवाई हिसार की अदालत से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होनी थी। इस दिन रामपाल के समर्थकों ने हिसार अदालत परिसर में जमकर उत्पात मचाया था। वकीलों के साथ मारपीट की थी।
इस पर जिला बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए हाईकोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर रामपाल दो बार अदालत में पेश नहीं हुआ। उसके खिलाफ 10 नवंबर और बाद में 17 नवंबर, 2014 को दो बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद 17 नवंबर को भी पुलिस रामपाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो हाईकोर्ट 20 नवंबर तक का समय दिया। 18 नवंबर को पुलिस के आंसू गैस व पानी की बौछार के बदले रामपाल के कमांडो ने पुलिस ने पेट्रोल बम फेंके और गोलियां चलाई। पुलिस ने देशद्रोह व अन्य मामले दर्ज किए। इस मामले में रामपाल नवंबर, 2014 से जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें