फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, सास सहित 6 पर किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में एक महीने पहले युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी, सास, दो साले सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला मृतक के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया। पिता का आरोप है कि युवक पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग था।
विज्ञापन


दयाल सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसके इकलौता बेटे अजय भारद्वाज की शादी चार कुतुब क्षेत्र निवासी काजल के साथ 9 नवंबर 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही काजल अजय के साथ अभद्र व्यवहार करती व अजय को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती थी। 9 जनवरी को काजल की मां व भाई उनके घर आए और उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे और काजल को अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने एक शिकायत महिला थाना में दी। महिला थाना से नोटिस आने पर वह व अजय के साथ थाने में गए तो अजय ने अपनी पत्नी से घर बसाने के लिए कहा, लेकिन काजल ने उसकी बात नहीं सुनी और उससे 5 लाख रुपये व जेवरात की मांग की।
ससुराल पक्ष के लोगों की हरकतों के कारण अजय मायूस रहने लगा। 15 फरवरी को सुबह वह नहीं उठा तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के हुक से लगे फंदे पर लटक रहा था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ। तब उन्होंने पुलिस को बयान दिए थे। वह सिसाय पुल पुलिस चौकी में एफआईआर की कॉपी लेने गए तो उन्हें पता लगा कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक अजय की पत्नी काजल, सास किरण, साले योगेश व लोकेश, अजीत गुर्जर व दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें