फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गणेश की मौत मामले में परिजनों ने पुलिस के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में छत से गिरने से किशोर गणेश की मौत के मामले में मृतक के परिजनों व जन संगठनों का धरना सिविल अस्पताल में सातवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। एक रिटायर्ड अधिकारी सोमवार को धरनास्थल पर आए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की।
विज्ञापन

उसके बाद वह मृतक गणेश के पिता विक्रम और उनके वकील को साथ लेकर चंडीगढ़ चले गए। जनसंगठनों की मानें तो मृतक गणेश के परिजनों की तरफ से पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। उधर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने धरनास्थल पर कहा कि प्रदेश सरकार गणेश के परिवार को मुआवजा दे और एक सरकारी नौकरी दे।

-
सरकार को समस्या का तुरंत हल करना चाहिए : गर्ग

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग अपने साथियों सहित धरने पर पहुंचे और पीडि़त परिवार को अपना समर्थन दिया। गर्ग ने कहा कि सरकार को गणेश की मौत के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस अवसर पर प्रदीप भाकर, कुलदीप, ताराचंद बलियाली, कमल, दिनेश, मुकेश चौहान, भारत कुमार, मास्टर रणधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें