फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टीबी अस्पताल में 4 चिकित्सक एक ही कमरे में कर रहे थे मरीजों की जांच, सीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
 निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड की जांच करती सीएमओ डॉ. सपना और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा।
विज्ञापन
हिसार। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और चिकित्सक व स्टाफ की अनुपस्थिति की जांच के लिए मंगलवार को सीएमओ डॉ. सपना और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने टीबी अस्पताल, पीएचसी बनभौरी व खेड़ी लोहचब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी अस्पताल में चार चिकित्सक एक कमरे में बैठकर मरीजों की जांच कर रहे थे। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए दो चिकित्सकों को दूसरे कमरे में भेजा। वहीं बनभौरी और खेड़ी लोहचब पीएचसी का स्टाफ मीटिंग में गया मिला। वहां पर सफाई तक नहीं मिली। इस पर उन्होंने खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में भरा था गंदा पानी
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मंगलवार सुबह टीबी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदा पानी भरा था। फार्मासिस्ट रमेश कुमार, गरिमा व एसएनओ शशि बाला गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने गंदे पानी की निकासी के आदेश दिए। पीएचसी बनभौरी में चिकित्सक बिना रजिस्टर में एंट्री के अवकाश पर थे। पीएचसी खेड़ी लोहचब का स्टाफ मीटिंग में गया हुआ था। वहीं अग्निशमन यंत्र पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें