फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय हैंडबाल में राजकीय कॉलेज ने जाट कॉलेज हो 10 अंक से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय हैंडबाल चैंपियनशिप बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबले में राजकीय पीजी कॉलेज की टीम ने जाट कॉलेज को 10 अंक के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, भिवानी, अंबाला समेत अन्य जिलों की 24 टीमें भाग ले रहीं हैं। इनमें 13 टीमें पुरुषों और 11 टीमें महिलाओं की शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

सांसद बृजेंद्र ने कहा कि खेल को नौकरी व व्यवसाय न मानें, यह स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। हमें नियमित तौर पर कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए निकालना चाहिए। हम कोई भी खेल खेलेंगे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। हर व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य है। प्राचार्य डॉ. दीपमाला लोहान ने कहा खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेंले। प्रो. कृष्ण कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार, द्वितीय टीम को 15 हजार व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ. नेहा बिश्नोई व डॉ. मुकेश कुमार ने मंच का सफल संचालन किया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. सुखवीर सिंह दूहन ने बताया कि स्वरूप सिंह चहल, सतपाल ढांडा, विक्रम दूहन, राजेंद्र बूरा, अशोक कुमार, जसवीर लितानी, सोनिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें