फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बाइक सवार दो युवकों ने एक साल के बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास, हिसार में बदमाशों का आतंक

Tue, 10 Jun 2025 12:32 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

दलीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3.30 बजे बाइक सवार दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में वहां टहल रहे थे। कुछ देर टहलने के बाद उन लोगों ने दलीप के पास साे रहे बच्चे का अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फव्वारा चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया। बच्चे को उसके पिता ने अपने हाथ के साथ रूमाल से बांधा हुआ था। जिस कारण बदमाश बच्चे का अपहरण नहीं कर पाए। बच्चे के माता-पिता ने शौर मचाया तो बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मौके से पंजाब नंबर की एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


राजस्थान के बारहां जिला निवासी 24 वर्षीय दलीप ने बताया कि वह तीन दिन पहले हिसार में मजदूरी के लिए आया था। उसकी पत्नी 21 वर्षीय सीमा तथा उसका 13 महीने का बेटा आरिफ भी उनके साथ आए हैं। उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। सोमवार को दिन के समय मजदूरी करने के बाद वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ फव्वारा चौक पर बने बस क्यू शेल्टर में सो रहा था। छोटा बच्चा रात को इधर उधर न चला जाए इस कारण दलीप ने अपने बच्चे के हाथ में बंधे नजर के धागे के साथ रूमाल बांधकर अपने हाथ से बांधा हुआ था।

दलीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3.30 बजे बाइक सवार दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में वहां टहल रहे थे। कुछ देर टहलने के बाद उन लोगों ने दलीप के पास साे रहे बच्चे का अपहरण का प्रयास किया। जब उन्होंने बच्चे को उठाने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी झटका लगा।
विज्ञापन


दलीप ने उठ कर शौर मचाया, उसकी पत्नी ने भी शौर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद दोनाें बदमाश बच्चे को छोड़कर भागने लगे। बदमाश अपनी बाइक को भी मौके पर ही छोड़ गए। मौके पर कुछ अन्य लोग भी आ गए। जिसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से पंजाब नंबर की एक बाइक बरामद की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे नशेड़ियों की चोरी के प्रयास का मामला मान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें