फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी उपभोक्ता बन कर आया था पैसे निकलवाने, धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड के समीप पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में एक व्यक्ति फार्म पर फर्जी हस्ताक्षर कर उपभोक्ता के खाते से पैसे निकलवाने के लिए आया। काउंटर पर बैठे अधिकारी की सतर्कता से वह पकड़ा गया, जिस पर पुलिस को मौके पर बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बैंक के सीनियर मैनेजर अशोक भूटानी ने कहा है कि एक व्यक्ति काउंटर नं. एक पर करनेल सिंह नाम के व्यक्ति के खाते से पैसे निकलवाने के लिए आया। इस दौरान काउंटर पर बैठे बैंक कर्मी ने हस्ताक्षर व फोटो को मिलान किया तो देखा कि फोटो व हस्ताक्षर भिन्न हैं। जिस पर उसने करनेल सिंह द्वारा बैंक में दिए गए मोबाइल नं. पर फोन पर कन्फर्म किया तो स्पष्ट हुआ कि उसने किसी व्यक्ति को पैसे निकलवाने के लिए नहीं भेजा है। पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पैसे निकलवा लिए थे, जिसको लेकर उसने बवानी खेड़ा में शिकायत भी दर्ज करवा रखी है। कुछ समय पूर्व उसका बैग चोरी हो गया था, जिसमें बैंक की असल पासबुक सहित अन्य कागजात थे।
इस पर बैंक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आकर व्यक्ति को ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम बवानी खेड़ा निवासी मनोज बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें