फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुढ़ाखेड़ा में बहू ने घोटे से फोड़ा सास का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना के गांव बुढ़ाखेड़ा में पारिवारिक विवाद के दौरान बहू ने घोटे से बुजुर्ग सास का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बहू और पोते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता चांदा देवी (70) पत्नी साधु राम ने बताया कि वह अपने बेटे राजेंद्र के साथ रहती है। 24 फरवरी दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर खाना खा रही थी। उसका बेटा रामफल घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसका पोता सुनील शराब के नशे में घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। उसने रामफल को धक्का देकर गिरा दिया। इस बीच बेटे की पत्नी चमेली आई और चटनी कूटने वाले घोटे से चांदा देवी का सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर मां-बेटा जान से मारने की धमकी देकर घर से चले गए। चांदा देवी को उकलाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चमेली और सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें