हिसार। गांव भगाना में खेत में पानी लगा रहे किसान को छह हमलावरों ने डंडों से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांव के राहुल और पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भगाना निवासी संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेत में सफेदे के पेड़ों में पानी लगाने गया था। करीब 11 बजे खेत का पड़ोसी राहुल उर्फ मोपू व पांच अन्य युवक बाइक पर सवार होकर वहां आए। आते ही राहुल उर्फ मोपू ने उसे यहां से सफेदे हटाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज भी किया। हमलावरों ने उसके पैरों, कमर व हाथों पर चोटें मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। करीब 20 मिनट बाद उसके चाचा मनोहर लाल वहां आए और उन्होंने उसे पानी के अंदर से उठाया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।