फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बरवाला में आधी रात दबंगई, कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे; साइड को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 29 Aug 2026 09:15 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पवन पुत्र दलबीर रात करीब 11 बजे बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच अज्ञात युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवक नीचे उतरे और पवन पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हिसार के बरवाला में साइड को लेकर हुआ विवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला के वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास गुरुवार देर रात साइड को लेकर हुए विवाद में कार सवार पांच युवकों ने एक बाइक सवार पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-17 निवासी पवन पुत्र दलबीर रात करीब 11 बजे बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच अज्ञात युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार युवक नीचे उतरे और पवन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में पवन की कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए वह पास के एक मकान में घुस गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी कार छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने हिसार से क्रेन बुलवाकर स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया और बरवाला थाना पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें