फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
उकलाना मंडी: हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। ...संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
खंड के गांव खैरी के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम का करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान फतेहाबाद के बट्टा कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चिकनवास निवासी 26 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी राजकुमार अपनी बाइक पर सवार होकर भूना से बरवाला आ रहा था। जैसे ही वह खैरी गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने अचानक एक पशु आ गया, जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने पर उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवारों को गंभीर हालात में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें