फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जल्दबाजी में 5 साल की बच्ची को बस स्टैंड पर छोड़ कर बस में जा चढ़ी मां

Thu, 28 May 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर रोते हुए मिली बच्ची।
विज्ञापन
हिसार। हिसार बस स्टैंड पर वीरवार शाम साढ़े तीन बजे जल्दबाजी में एक मां अपनी पांच साल की बच्ची को छोड़कर परिवार के साथ बस में सवार होकर रवाना हो गई। बच्ची काफी देर तक रोते हुए बस स्टैंड पर अपनी मां को तलाशती रही। बाद में रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस की मदद से साढ़े तीन घंटे बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हिसार रोडवेज के एसएस रघुबीर सिंह जेवरा ने बताया कि शाम करीब चार बजे एक महिला परिवार सहित गांव बालसमंद जाने के लिए बस में सवार हुई थी। जल्दबाजी में बच्ची बस स्टैंड पर ही रह गई। परिवार के सदस्यों को लगा कि बच्ची किसी अन्य सदस्य के साथ बस में बैठी है।
रोती हुई बच्ची को रोडवेज कर्मचारियों ने संभाला और कार्यालय ले जाकर उसका नाम व परिजनों की जानकारी जानने का प्रयास किया लेकिन घबराहट के कारण वह कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी को सूचना दी गई और लगातार उद्घोषणा करवाई गई।
विज्ञापन

कई घंटे तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने बच्ची की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद बालसमंद निवासी बच्ची का मामा बजरंग, श्यामलाल और नरेश तलाशते हुए बस स्टैंड पहुंचे।

पुलिस ने सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न बस चालकों और परिचालकों से संपर्क कर बच्ची के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। बाद में पता चला कि बच्ची दिव्यांशी की मां कविता राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव उदयपुरवाटी से बालसमंद आ रही थी। अधिक सामान होने के कारण बच्ची बस स्टैंड पर ही छूट गई। पुलिस ने सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसके मामा और मामी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें