फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षों में सितंबर का तापमान सर्वाधिक पहुंचा, 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान ने फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया। अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, जो पिछले 11 वर्षों का सर्वाधिक था।
विज्ञापन

इससे पहले, इससे अधिक तापमान वर्ष 2009 में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में शुक्रवार को सितंबर का तापमान एक बार फिर पिछले 11 वर्षों का सर्वाधिक हो गया है। दिनभर कड़ी धूप में लोग परेशान रहे। हालांकि देर शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए और हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को राहत मिली। इससे पहले रात्रि तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 21 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
42.2 डिग्री है ओवरऑल रिकॉर्ड
जिले में सितंबर में सर्वाधिक तापमान वर्ष 1938 में रहा था। तब यह 16 सितंबर को 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। पिछले 12 वर्षों की बात करें तो वर्ष 2009 में 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 में 11, 15, 17 सितंबर और 2017 में 30 सितंबर को यह अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें