फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हटाए जाएंगे यूनिपोल पर लगे अवैध होर्डिंग, एसडीएम ने दिए निर्देश

Wed, 11 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में यूनिपोल पर लगे अवैध होर्डिंग को जल्द ही हटाया जाएगा। इन अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए एसडीएम राजेश खोथ ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। लेकिन कर्मचारी न मिल पाने के कारण मंगलवार को इन होर्डिंग को नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को इन होर्डिंग को हटाया जाएगा। अमर उजाला में यूनिपोल पर अवैध होर्डिंग लगाने की खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि टेंडर होने तक होर्डिंग न लगने दें।
जिसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ़ सुरेश चौहान ने भी इस पर संज्ञान लिया और जेई मोहित डौंकल को अवैध होर्डिंग को हटवाने के निर्देश दिए। अब बुधवार को कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शहर में 23 यूनिपोल हैं। इसमें से तीन का टेंडर हो चुका है, 20 का टेंडर अभी तक नहीं हुआ। लेकिन सभी यूनिपोल पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए हुए हैं।
विज्ञापन



कथित ठेकेदार को लगाई लताड़
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ़ सुरेश चौहान ने यूनिपोल पर अवैध होर्डिंग लगवाने वाले कथित ठेकेदार को फोन कर दस्तावेज मांगे। जिस पर उसने कहा कि उसे अभी वर्क ऑर्डर नहीं मिला है, टेंडर के लिए आवेदन किया हुआ है। इस पर डॉ़ सुरेश चौहान ने उसे सख्त लहजे में कहा कि जब वर्क ऑर्डर नहीं मिला तो लोगों को गुमराह करके होर्डिंग न लगाएं। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



यूनिपोल पर लगे अवैध होर्डिंग को लेकर मैंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही टेंडर प्रक्रिया जल्दी पूरी करवाने के लिए कहा है।- राजेश खोथ, एसडीएम
विज्ञापन



यूनिपोल पर व अन्य जगहों पर लगे अवैध होर्डिंग को हटवाया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। - डॉ़ सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें