हिसार। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त महेंद्र पाल। स्र
हिसार। प्रमुख सड़क मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जाएं, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर अवैध कट तुरंत बंद किए जाएं। स्पीड ब्रेकर, ब्लैक स्पॉट और सड़क किनारे उगी झाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। बुधवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त महेंद्रपाल ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
उपायुक्त ने उन्होंने हिट एंड रन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ सख्त निर्णय लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों के ढाबों और होटलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, एनएच-9 पर बने अवैध कटों को बंद करने और सड़क व पुलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी।
उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का नियमित मुआयना कर सड़क सुरक्षा की कमियों की पहचान करने और उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, नगराधीश हरिराम, पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, आरटीओ संजय बिश्नोई, हनुमान उपस्थित रहे।