फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तोशाम रोड डिस्पोजल की जमीन से हटाया अवैध निर्माण, दो दिन में शुरू होगा काम

Sat, 07 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 तोशाम रोड स्थित डिस्पोजल से अवैध दीवार को हटाती हुई जेसीबी। 
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड पर लंबित डिस्पोजल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हटवा दिया। अब यहां पर डिस्पोजल की चहारदीवारी व एक कमरे का निर्माण होगा। इसमें पानी की निकासी के लिए दो मोटर रखी जाएंगी।
विज्ञापन

यहां पर पानी की निकासी के लिए कुएं व टैंक का निर्माण पहले ही हो चुका है। इसके निर्माण से जनस्वास्थ्य के अधिकारियों की तरफ से बारिश में पानी की निकासी जल्दी होने का दावा किया जा रहा है।
डिस्पोजल के निर्माण का कार्य एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था। यहां पर केवल चहारदीवारी व कमरे का निर्माण कार्य लंबित था। बकायदा जनस्वास्थ्य विभाग ने इसमें रखी जाने वाली मोटरें भी खरीद रखी हैं। इस जगह पर डिस्पोजल बनाया जाना है, वह जगह सिंचाई विभाग की है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों को बीते महीने यहां सर्वे के दौरान अवैध निर्माण किया हुआ मिला था। इसे शुक्रवार को हटवाया गया है। अब निर्माण कार्य पूरा करवाकर इसे चालू करवाया जाएगा। बता दें कि डिस्पोजल तक पानी पहुंचाने व डिस्पोजल से एसटीपी तक पानी निकासी के लिए पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। पाइपलाइन से सीवरेज व बरसाती पानी तोशाम रोड स्थित डिस्पोजल तक पहुंचेगा। यहां से पानी भिवानी रोड स्थित एसटीपी में डाला जाएगा।
बारिश के दिनों में यहां पर केवल एक ही मशीन काम करेगी। जबकि दूसरी मशीन अतिरिक्त होगी। बिजली सप्लाई बंद होने पर काम बाधित न हो इसके लिए वहां पर जनरेटर भी रखवाया जाएगा।

यह क्षेत्र रहेगा निर्भर
इस डिस्पोजल पंप पर साईं एंड शिव कॉलोनी, रेलवे रोड, विजय नगर, प्रेम नगर, तोशाम रोड, तोशाम चुंगी के आस पास का हिस्सा निर्भर रहेगा। यह डिस्पोजल चालू होने के बाद पानी की निकासी जल्दी होगी।
मानसून से पहले करेंगे तैयार
अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया था। आज निर्माण हटा दिया। दो दिन में यहां काम शुरु हो जाएगा। मानसून से पहले इसे तैयार करेंगे। ताकी पानी की निकासी जल्दी हो- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें