फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली, कंप्यूटर ऑपरेटर को निदेशालय की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव धिकताना के संत एवं हरि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध रूप से 100 रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। शिक्षा निदेशालय ने बरवाला के कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण कुमार को इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों से किसी प्रकार का सर्विस चार्ज लेना नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी हायर कंप्यूटर ऑपरेटर आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के नाम पर विद्यार्थियों या अभिभावकों से शुल्क न लें। शिकायत मिलने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि डीईओ कार्यालय की ओर से मई माह में 110 सरकारी व निजी स्कूलों की लिस्ट जारी की गई थी, जहां हॉयर किए 23 कंप्यूटर ऑपरेटर को शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने से लेकर संबंधित कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है। निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि बरवाला के हॉयर कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया था, जिसमें विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाने के नाम पर 100 रुपये चार्ज का भी जिक्र किया।
मुख्यालय की ओर से हमें पत्र मिला है, जिसमें विद्यार्थियों से अवैध वसूली का जिक्र किया गया है। संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्यों को भी जानकारी दे दी गई है कि वे भविष्य में गलती न दोहराएं। यदि शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - वेद दहिया, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें