फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार आर्य ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आईजी राकेश कुमार आर्य ने शुक्रवार दोपहर बाद हिसार मंडल का कार्यभार संभाल लिया। 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हिसार रेंज से अच्छी तरह परिचित हैं। हिसार में सहायक पुलिस अधीक्षक व जिला भिवानी एवं जींद में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बलवान सिह राणा, पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत, सहायक पुलिस अधीक्षक उपासना ने हिसार पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया।
विज्ञापन

ये होगी प्राथमिकता
हिसार मंडल में ड्रग तस्करी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ इस संक्रमित समय में लोगों के जीवन को बचाने व उनकी हर संभव सहायता पर ध्यान दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि हिसार मंडल के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर मंडल के पांचों जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। महामारी से आमजन की सुरक्षा के लिए फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में काम कर रहे पुलिस कर्मचारियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें