फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि संबंधी नया आइडिया है तो जीत सकते हैं एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित एबिक सेंटर में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्री इंडिया हैकथॉन आयोजित की जा रही है। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्मार्ट कृषि नवाचार चुनौती में कोई भी भाग ले सकता है। चाहे वह कोई किसान हो, विद्यार्थी या कोई भी आम आदमी हो। इसमें भाग लेने के लिए उसके पास नवाचार या कोई नया आइडिया होना जरूरी है। नया आइडिया देने वाला एक लाख रुपये जीत सकता है।
विज्ञापन

एबिक की नोडल ऑफिसर डॉ. सीमा रानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2021 है। इस प्रतियोगिता में केंद्र बिंदु के क्षेत्र खेत मशीनीकरण, सटीक कृषि, आपूर्ति शृंखला और रसद के बाद फसल और खाद्य तकनीक, वेस्ट से वेल्थ आदि विषयों पर अपना नवाचार रख सकते हैं। इसमें चयनित विजेता को इंक्यूबेशन सेंटर मे पंजीकृत किया जाएगा और एक लाख रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी जाएगी। इसके साथ-साथ इंक्यूबेशन सेंटर का सपोर्ट, 2 महीने का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा और 5 से 25 लाख रुपये एक प्रक्रिया के तहत दिए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि इसी संदर्भ में एग्री बिजनेस सेंटर ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और एबिक के इंक्यूबेटिज को इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी और उन्हें इस में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में होने वाले नवाचार आने वाले समय में बहुत सहायक होंगे। इसमें भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति इनोवेटिव इंडिया डॉट माई गवर्नमेंट डॉट इन स्लैश एग्री इंडिया हैकथॉन पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें