फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 6 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लंबित वित्तीय भत्तों और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का साझा संघर्ष समिति हिसार के बैनर तले धरना शनिवार को 16वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 6 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के आह्वान पर सांझा मोर्चा ने परिवहन मंत्री के नाम महाप्रबंधक, हिसार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबे समय से लंबित ओवरटाइम भुगतान, एलटीसी, वर्ष 2018 के चालकों की एसीपी, मेडिकल बिल, वर्ष 2016 के चालकों की वर्ष 2020 से 2023 तथा 2024 से 2027 तक की एलटीसी, वार्षिक वेतन वृद्धि और रात्रि भत्ते का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई।
धरने को समर्थन देने पहुंचे सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों रमेश चंद्र (निरीक्षक), कुलदीप जेवरा (मुख्य निरीक्षक), बलवान कासनियां (उपनिरीक्षक), राजेंद्र जांगड़ा और राजबीर पूनिया को सम्मानित किया गया। धरने की अध्यक्षता अनिल सरसाना ने की जबकि मंच संचालन सुभाष जांगड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें