फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगें न मानी तो आठ फरवरी को हिसार-राजगढ़ रोड पर पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान

विज्ञापन
बेमियादी धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय के सामने संयुक्त किसान मोर्चा का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 26वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने की व संचालन जसवीर डाया ने किया। जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने 7 फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 8 फरवरी को हिसार- राजगढ़ रोड पर अनिश्चितकाल के लिए पक्का धरना लगा दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई। हजारों किसानों ने अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों के साथ रैली में भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने हिसार में ऐतिहासिक ट्रैक्टर प्रदर्शन करके एकता का परिचय दिया है। अब भी प्रशासन में सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कपूर बगला, छोटू राम चूली, राजू खरड़, मुकेश डाया, गुलाब सिंह कुलेरी, सुरेंद्र मान, राजीव मलिक, दशरथ मलिक, सुधीर सिंघवा, मास्टर विजय सिंह, सूबे सिंह बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें