फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा के लिए आवाज बुलंद नहीं करूंगा तो यह फर्ज में कोताही होगी

Sun, 07 Jul 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार की यादव धर्मशाला में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत। 
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे चुनकर भेजा है, उनकी आवाज बुलंद नहीं करूंगा तो यह उनके प्रति फर्ज निभाने में मेरी कोताही होगी। हिसार, भिवानी, सिरसा और रोहतक से सीएम बने तो बस वहीं के काम कराए। पैसे, नौकरी सारी चीजें एक ही जिले में चली जाती थीं। इसलिए हमने इंसाफ मंच बनाया। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का फैसला लिया था, बना दिया। अब हरियाणा को इंसाफ दिलाना बाकी है। वे शनिवार को यादव धर्मशाला में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की दो बार सरकार बनाने में आपका सबसे अधिक सहयोग रहा है। प्रदेश में चाहे कांग्रेस की सरकार बनी हो या भाजपा की, आपके सहयोग के बिना नहीं बनी। जिस सरकार को हम बनाते है, उनसे काम भी लेना आता है। आपने मुझे नेता माना है। राजनीतिक तौर पर आपको इंसाफ दिलाने का कार्य करूंगा। कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की भी मांग उठी। मंच से कई लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि आप पूरे प्रदेश में निकलो, जनता इंतजार कर रही है।
नीट को लेकर उठाए सवाल...
राव ने कहा कि नीट में हरियाणा के एक सेंटर में 7 युवाओं के 720 में से 720 नंबर आ गए। सरकार को नीट को लेकर कुछ न कुछ करना पड़ेगा नहीं तो युवाओं का सरकार से भरोसा खत्म हो जाएगा। हरियाणा में कई परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं, उन पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। जहां इस तरह की हरकत होती रहेगी, इंद्रजीत सिंह की आवाज बुलंद रहेगी।
विज्ञापन


मंत्री बनवारीलाल का अभिनंदन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल का समाज के लोगों ने पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा, खेल, जनसेवा, सेनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, गायत्री यादव, हिसार यादव सभा के प्रधान चंद्रभान यादव, इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष मांगे राम, संदीप यादव, नरेंद्र यादव आदि रहे।

हरियाणा के धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक पहचान देगी केंद्र सरकार

हिसार। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा ऐतिहासिक-सांस्कृतिक और धार्मिक तौर पर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है। केंद्र सरकार हिसार के राखीगढ़ी, अग्रोहा, नारनौल में बीरबल का छत्ता, पानीपत में इब्राहिम खान लोधी के मकबरे को वैश्विक स्तर के पर्यटन स्थल के तौर पर उभारने के लिए काम करेगी। हिसार बार एसोसिएशन के सभागार में जिले के अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हिसार सरस्वती नदी के किनारे पर बसा था। राखीगढ़ी, महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक नगरी अग्रोहा तथा फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित गुजरी महल हिसार की धरोहर हैं। हिसार की सभी सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित करने के साथ अन्य विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। गुरुग्राम के बाद हिसार दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक शहर बन कर उभरेगा। इस मौके पर बार के प्रधान विनय बिश्नोई, सचिव गौरव बैनीवाल, उपप्रधान विनोद कस्वां, सह सचिव प्रवीण नैन, वरिष्ठ अधिवक्ता पीके संधीर, महेंद्र सिंह नैन, पीसी मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें