फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह में 28 जगह पकड़ी बिजली चोरी, वर्कशॉप में लगा था बिना रिकॉर्ड का मीटर

Sun, 07 Jul 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गर्मी के साथ ही बिजली चोरी के मामले बढ़े हैं। निगम की टीमों ने होटल से लेकर वर्कशॉप और आरओ प्लांट में बिजली चोरी होती मिली है। पिछले एक माह में टीमों ने शहर में 28 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। टीमों ने कुंडीमारों पर 70 लाख का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान निगम की टीम को एक वर्कशॉप में तो ऐसा मीटर लगा मिला जिसका विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। वर्कशॉप संचालक पर इसी एवज में 16 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
शहर में करीब पांच हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिल अदायगी में रुचि नहीं ले रहे। इनके अलावा कई ऐसे लोग हैं जो उमस से निजात पाने के लिए चोरी की बिजली से एसी चला रहे हैं। इसकी बानगी पिछले एक माह के दौरान बिजली निगम की कार्रवाई के दौरान भी देखने को मिली। टीम के निरीक्षण के दौरान आरओ प्लांट से लेकर होटल में बिजली चोरी होती मिली।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि गामडी रोड पर टीम जांच करने पहुंची तो एक वर्कशॉप में बोगस मीटर लगा मिला। जांच की गई तो सामने आया कि इस मीटर का बिजली निगम के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। लोड का आंकलन करने के बाद वर्कशॉप पर 18 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भिवानी-महेंद्रगढ रोड स्थित होटल में भी बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया और इसके चलते 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चिड़िया रोड व रावलधी बाईपास स्थित आरओ प्लांट में बिजली चोरी के मामले भी पकड़े गए। यहां बिजली निगम की ओर से 12 लाख रुपये जुर्माना किया गया।
पिछले एक माह के दौरान जो 28 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं, उनमें से 20 मामलों में 65 लाख रुपये जुर्माना राशि बिजली निगम के खजाने में जमा हो चुकी है।


जहां लोड ज्यादा उन कॉलोनियों पर नजर

बिजली निगम टीम के जेई महेश कुमार ने बताया कि जिन कॉलोनियों में बिजली लोड बढ़ा हुआ है, उन पर निगम की नजर है। इन कॉलोनियों के घरों में जाकर टीम जांच कर रही हैं। इसके अलावा उपकरणों के हिसाब से मौजूदा लोड और स्वीकृत लोड का मिलान भी किया जा रहा है।




अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक पकड़े थे चोरी के 241 मामले

बिजली निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में 241 बिजली चोरी के केस पकड़े गए थे। ये मामले एक अप्रैल से 31 मार्च के बीच के हैं। चोरी केस में 72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इनमें से ज्यादातर जुर्माना राशि जमा करवा चुके हैं।




सूचनाओं पर एसडीओ ने लिया संज्ञान तो निगम का घाटा रुका
बिजली निगम की टीम के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी के बड़े मामलों में एसडीओ गौरव कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। बिजली चोरी के जो मामले पकड़े गए हैं, उनमें सीधे एसडीओ को सूचना मिली थी। उन्होंने संज्ञान लेकर तत्काल टीम को मौके पर भेजा। बिजली चोरी पकड़ में आने से बिजली निगम का घाटा भी रुका है।
विज्ञापन




वर्सन:
बिजली चोरी करने वालों पर बिजली निगम की विशेष नजर है। शहर में 28 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। एक वर्कशॉप में बिना रिकॉर्ड का मीटर लगा मिला। हमने बिजली चोरी के मामलों में 70 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - गौरव कुमार, एसडीओ (शहरी), बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें