फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला थाने के बाहर पति-पत्नी के पक्षाें में चले लात-घूंसे, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिला थाने के बाहर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते दोनों पक्ष को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और खूब लात-घूंसे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पटेल नगर निवासी सीता ने बताया कि करीब 4 साल पहले बेटी पूनम की शादी पटेल नगर निवासी विक्की के साथ की थी। पूनम की एक ढाई साल की बेटी है। दामाद पूनम को तंग रखता है। बेटी व दामाद बच्ची के साथ करीब 8 माह से उनके घर में ही रह रहे हैं। करीब 15 दिन पहले बेटी व दामाद का झगड़ा हुआ था और मामला पुलिस तक पहुंच गया था। महिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। दोनों पक्ष शुक्रवार को महिला थाने पहुंचे। थाने के बाहर पेड़ के नीचे दामाद और उसके साथ आए लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विक्की ने बताया कि वह थाने के बाहर बैठा था। इसी दौरान पत्नी ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। रिश्तेदारों ने भी उसे और उसके भाई जतिन खूब पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें