फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से आहत पिता ने रेलगाड़ी के आगे कूद की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला । कस्बे के वार्ड नंबर 19 निवासी सुभाष (55) ने बेटे की मौत से आहत होकर सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 19 निवासी सुभाष के बेटे अंकुश (11) ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घर के अंदर कड़ी में परने से उसका शव लटकता मिला था। परिजनों का कहना था कि स्कूल नहीं जाने के कारण उसे डांट दिया गया था। इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव लेकर आए थे। बेटे की मौत से आहत होकर सुभाष ने सोमवार शाम को रेलगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें