फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चानौत में दो दिन से अनशन जारी, कांग्रेस ने दिया समर्थन

Thu, 11 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी के चानौत गांव में धरने को संबोधित करते कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला। 
विज्ञापन
हांसी। चानौत गांव में पिछले 26 दिनों से पानी की मांग को लेकर चल रहा पेयजल धरना लगातार जारी है। वहीं पांचों ग्रामीण पिछले 40 घंटों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनशन पर बैठे बुजुर्गों की देखभाल के लिए प्रशासन की तरफ से चिकित्सक की सुविधा भी मुहैया नहीं करवाई गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को धरने पर कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, आनंद जाखड़, हरपाल बूरा, राजेश संदलाना सहित जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोगों को शहर व गांव में बांटने की बजाय बीजेपी सरकार चानौत गांव की समस्या का जल्द से जल्द निदान करना चाहिए।
आदित्य ने कहा कि जब तक चानौत के ग्रामवासियों को उनके पीने के पानी का हक नहीं मिल जाता, तब तक वह इस गांव में पानी नहीं पीऊंगा। जिस दिन सरकार चानौत के लोगों को उनके अधिकार का पानी देगी। उसी दिन मैं यहां आकर गांव के लोगों के साथ पानी पीऊंगा।
विज्ञापन

धरना कमेटी की तरफ से भूतपूर्व सरपंच सत्यवान दूहन व अनूप चानौत ने कहा कि विधायक समस्या को सुलझाने की बजाय गांव वालों पर ही राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती है। आमरण अनशन पर गांव के पांच ग्रामीण बैठे हुए हैं। इनमें 81 वर्षीय वरिष्ठ ग्रामीण टेकराम व 70 वर्षीय बलवान समेत राजकुमार, जयनारायण व दिलबाग दूहन भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
धरना कमेटी ने बताया कि देश के प्रमुख किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल तथा किसान नेता राकेश टिकैत भी आगामी एक-दो दिनों में चानौत पहुंचकर धरने को अपना समर्थन देंगे। कमेटी ने कहा कि डीसी का प्रस्ताव पुराना है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गांव को शीघ्र हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन से 8 इंच का कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें