फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उमस ने किया बेहाल, रतिया-भूना में बूंदाबांदी

Mon, 20 Jul 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश की कमी से सुखे धान के खेत, जमीन में आई दरार। स्रोत किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से जारी मौसम की बेरुखी के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। सोमवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद मौसम में बदलाव के चलते रतिया और भूना क्षेत्र के कई गांवों में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इससे तापमान में कुछ गिरावट आई और थोड़ी देर के लिए मौसम सुहावना हो गया लेकिन बाद में बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। उमस के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई।
जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 24 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें