फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रही अचार फैक्टरी से भारी मात्रा में सड़ागला अचार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को अचार बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान उड़नदस्ते ने अचार फैक्टरियों से जांच के लिए नमूने (सैंपल) लिए। कार्रवाई के दौरान कई फैक्टरी मालिकों के पास लाइसेंस ही नहीं मिला। टीम को मौके से भारी मात्रा में सड़ागला अचार भी मिला। कार्रवाई की सूचना पर दुकानदारों और अन्य फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि शहर में ऐसी अचार की कई फैक्टरियां चल रही हैं, जहां खाद्य सुरक्षा नियमों को तोड़कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के इंचार्ज राजवीर सिंह की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर अरविंदर जीत सिंह को साथ लेकर शहर में कार्रवाई की। उड़नदस्ते ने सेठी चौक पर एक घर में छापा मारा और यहां से काफी मात्रा में अचार बरामद किया। यहां बिना लाइसेंस के ही अचार बनाया जा रहा था। टीम ने यहां से अचार के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा।
रामसिंह कॉलोनी से भी लिए सैंपल
टीम ने देर शाम को राम सिंह कॉलोनी में स्थित एक अचार की फैक्टरी पर छापा मारा और वहां से अचार के नमूने लिए। टीम को यहां से काफी मात्रा में खराब अचार मिला, जिसे टीम ने नष्ट करवा दिया। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अरविंदर जीत ने कहा कि नमूने लिए जा रहे हैं, जो लैब में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हमने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के नेतृत्व में हांसी में अनाधिकृत रूप से चल रही अचार की फैक्टरी से नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इनके पास न तो लाइसेंस है और न ही इन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। काफी मात्रा में खराब अचार भी मिला है, जिसे नष्ट करवाया जाएगा। अगर जांच में सैंपल फेल मिलते हैं तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अरविंदर जीत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें