फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हग डे...रिश्तों को फिर से महसूस करने का अवसर, भागदौड़ भरी जिंदगी में मन के किसी कोने में सिमट जाती है भावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भागदौड़ भरी जिंदगी में जब शब्द कम पड़ जाते हैं और भावनाएं मन के किसी कोने में सिमट जाती हैं, तब एक सच्ची झप्पी बहुत कुछ कह जाती है। वैलेंटाइन वीक के विशेष दिनों में शामिल ‘हग डे’ शहर में प्यार और अपनत्व के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन केवल प्रेम का इजहार भर नहीं, बल्कि रिश्तों में आई दूरी को मिटाकर उन्हें फिर से महसूस करने का अवसर भी है।
विज्ञापन

आज के समय में काम का दबाव, जिम्मेदारियों का बोझ और मन की उलझनें लोगों को भीतर ही भीतर थका देती हैं। कई बार हम अपने ही लोगों से दिल की बात साझा नहीं कर पाते। ऐसे में एक आलिंगन यह भरोसा देता है कि कोई हमारे साथ खड़ा है। बिना कुछ कहे भी यह एहसास दिलों के बीच जमी खामोशी को तोड़ देता है और मन को सुकून पहुंचाता है।
मां का बच्चे को गले लगाना, पिता का हौसला बढ़ाने वाला आलिंगन, दोस्त की मुस्कान के साथ दी गई झप्पी या जीवनसाथी का स्नेह—हर रूप में आलिंगन एक अलग ही ताकत देता है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपने अपनों को टैग कर स्नेह भरे संदेश साझा कर रहे हैं। कई लोग इस दिन को रिश्तों में आई खामोशी खत्म करने और नए सिरे से जुड़ने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। यह दिन याद दिलाता है कि रिश्तों को जीवंत रखने के लिए महंगे तोहफों की नहीं, सच्चे एहसासों की जरूरत होती है।
विज्ञापन

-
मेरे लिए झप्पी भावनाओं को महसूस करने का तरीका है। जब भी मैं तनाव में होती हूं, मेरा भाई बिना कुछ कहे मुझे गले लगा लेता है। उस पल में मन का बोझ हल्का हो जाता है और सुरक्षा व अपनापन महसूस होता है। मेरे लिए यह हर दिन की जरूरत है।
- नेहा, ऋषि नगर।
-

एक मां की झप्पी बच्चे के लिए सबसे बड़ा सहारा होती है। जब मेरा बेटा परेशान होता है, मैं उसे गले लगाकर हिम्मत देती हूं। उसे शांत देखकर मुझे सुकून मिलता है। मेरे लिए यह रोज का अपनापन है, जो उसे हर तनाव से लड़ने की ताकत देता है।
विज्ञापन

- सोनिका, सेक्टर-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें