फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Sat, 18 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
एचटेट - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते 20 फरवरी को रद्द किए गए अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 3 को शनिवार को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। पहली बार एचटेट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के इतने कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर कुल 11,649 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। हालांकि पहले जाट आरक्षण आंदोलन के चलते एचटेट को लेकर संशय के बादल छाए हुए थे। वीरवार को परीक्षा केंद्रों के लिए दीवार घड़ियों का प्रबंध करने के लिए परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंटों को चेक जारी कर दिए गए। इस बार परीक्षार्थियों के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से दीवार घड़ियां परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में लगवाई जाएंगी।

पुलिस के साये में होगी एचटेट परीक्षा
एचटेट परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए सभी 37 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए व परीक्षा को रद्द होने से बचाने के लिए पुलिस का पहरा परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर दोनों जगह रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसके 200 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट, किताबों की दुकान या परीक्षा से संबंधित सामग्री की कोई भी दुकान बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
शहर के लगभग सभी कॉलेज व प्रमुख स्कूल व संस्थानों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्यत: जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज, डीएन कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, ब्लूमिंग डेल्स स्कूल, सेंट सोफिया, कैंपस स्कूल, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, सिद्धार्थ इंटरनेशल  स्कूल, न्यू लाहोरिया विद्या मदिर, सेंट कबीर स्कूल, केएल आर्या स्कूल आदि परीक्षा केंद्रों के लिए चुने गए हैं।

परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए बोला गया है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार

जैमर का होगा प्रयोग
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का प्रवेश वर्जित किया गया है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। 37 परीक्षा केंद्रों में से 35 परीक्षा केंद्रों में 310 विद्यार्थियों को परीक्षा देंगे तथा शेष विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें