फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएसवीपी ने सेक्टर-1 पार्ट टू में अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
सेक्टर एक पार्ट टू में अवैध निर्माण तोड़ते हुए।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को सेक्टर 1 पार्ट टू में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। कब्जाधारी ने प्लॉट की जमीन पर चहारदीवारी बनाकर कमरे का निर्माण किया हुआ था और इसे कबाड़ी को किराये पर दे रखा था। कार्रवाई के समय मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

एचएसवीपी के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एचएसवीपी ने एक एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था, जिसमें से 7 कनाल 8 मरले का इंतकाल करवा लिया था, जबकि 12 मरले जमीन का इंतकाल छूट गया था। फिर इसका इंतकाल करवा लिया गया। इसमें तीन प्लॉट की जगह पर अवैध निर्माण किया हुआ था। इनमें से दो प्लॉट की ऑक्शन भी हो चुकी थी। प्लॉटधारक अपने प्लॉट पर कब्जा मांग रहे थे। यही नहीं प्लॉटधारक कब्जे को लेकर हाईकोर्ट चले गए थे। इस पर एचएसवीपी की तरफ अवैध कब्जाधारी को कब्जा हटाने के लिए दो नोटिस भी थमाए गए थे। बावजूद उसके उसने कब्जा नहीं हटाया।
इसके बाद एचएसवीपी ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी। इस पर एसडीओ मनोज वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में निर्माण को ढहा दिया गया। इस अवसर पर जेई तरुण, चंद्रमोहन व छत्रपाल, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें