हिसार। छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज में सोमवार को चार दिवसीय राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 18 व महिला वर्ग में 6 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन 10 मुकाबले हुए। मेजबान जाट कॉलेज की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने अपने पहले मुकाबलों में जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में सीआरएम जाट कॉलेज की टीम ने डीपीजी कॉलेज गुरुग्राम को 4-0 और महिला टीम ने गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा की टीम को 3-0 से हराया।
जाट कॉलेज के महिला वर्ग के नॉक आउट व लीग मुकाबले आयोजित किए होंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में वाइटलैंड कारपोरेशन गुरुग्राम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नवदीप सरदाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नवदीप सरदाना ने कहा कि वे खेल भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैदान पर देने का प्रयास करें। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. महेश ख्यालिया ने बताया कि 4 दिन चलेगी।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डीएन कॉलेज, जाट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार, जीएमएन अंबाला, आईजीजीसी टोहाना, एसएसजेबीसी सिरसा, गवर्नमेंट कॉलेज भूना, डीपीएस गुरुग्राम, गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा, गवर्नमेंट कॉलेज कालका, इसराना, रोहतक, एचएयू व इंपीरियल कॉलेज की टीमें जबकि महिला वर्ग में जाट कॉलेज हिसार, गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा, महिला महाविद्यालय झोझूकलां, एफसी कॉलेज हिसार, टिका राम गवर्नमेंट कॉलेज सोनीपत की टीमें अपनी किक का दम दिखाएंगी।
ये रहे परिणाम
- गांधी मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला ने गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम की टीम को 3-0 से हराया।
- शाह सतनाम कॉलेज सिरसा की टीम ने आईजी गवर्नमेंट कॉलेज टोहाना को 5-0 से पराजित किया।
- गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ ने गवर्नमेंट कॉलेज भूना की टीम को 2-0 से रौंदा।
- गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज कालका को 3-0 से हराया।