फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी में मेजबान हिसार टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
हिसार एस्ट्रो टर्फ मैदान पर  सीनियर हॉकी फाइनल मुकाबले में हिसार और सोनीपत की टीम खेलते हुए इसम
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा हॉकी की 37वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वीरवार शाम चार बजे खेले गए फाइनल में हिसार की टीम ने शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सात दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान जसविंद्र सिंह बैनीवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में सर्वाधिक पदक जीतने वाला प्रदेश बन रहा है और राज्य सरकार की खेल नीति के चलते खिलाड़ी ओलंपिक में भी सफलता हासिल कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रत्येक जिले से खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और हर लड़की को खेलों में आगे आना चाहिए। हॉकी हिसार के महासचिव प्रो. आजाद सिंह मलिक ने बताया कि प्रदेश भर से जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग की 52 टीमों ने भाग लिया, जिनमें करीब 1100 खिलाड़ी और खेल अधिकारी शामिल रहे। समारोह में पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक, विरेंद्र सिंह, दिलबाग मलिक, टूर्नामेंट निदेशक संदीप दांगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें