फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेहरे और बालों का सुरक्षा कवच बनेंगे घरेलू नुस्खे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। होली के रंग जहां कुछ घंटों की खुशियां देते हैं, वहीं कई बार उनका असर लंबे समय तक चेहरे और बालों पर दिखाई देता है। रासायनिक व जिद्दी रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ घरेलू उपायों और हर्बल देखभाल को सुरक्षित और प्रभावी विकल्प मानते हैं।
विज्ञापन

पार्लर संचालिका नीतू का कहना है कि होली के तुरंत बाद चेहरे को बार-बार साबुन से नहीं धोना चाहिए। सबसे पहले नारियल तेल से 5 से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें, जिससे रंग ढीला पड़ जाए। इसके बाद हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ कर एलोवेरा जेल लगाएं, ताकि त्वचा को नमी और राहत मिल सके।
यदि बालों में अधिक रंग लग गया हो तो गुनगुने तेल से अच्छी तरह मालिश कर करीब एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोएं। रंगों से बचाव के लिए होली खेलने से पहले भी बालों में अच्छी तरह तेल लगाना लाभकारी रहता है। प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाकर त्वचा व बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है और रंगों के दुष्प्रभाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन

त्वचा से रंग उतारने के लिए बार-बार रगड़ने से जलन और दाने हो सकते हैं। बेसन, कच्चे दूध और हल्दी का पतला लेप बनाकर लगाने से त्वचा को नुकसान नहीं होगा। साथ ही धीरे-धीरे रंग भी उतरने लगेगा बालों को रंगों से बचाने के लिए नारियल या सरसों का तेल लगाना चाहिए और बालों को बांध कर रखना चाहिए। जल्दी रंग उतारने के लिए एस्ट्रिंजेंट सबसे फायदेमंद है। - मोनिका, पार्लर संचालिका
मैं होली खेलने से पहले ही चेहरे और बालों में सरसों का तेल लगा लेती हूं। इससे रंग त्वचा पर गहराई से नहीं चढ़ता। रंग हटाने के लिए दही और बेसन का उबटन लगाती हूं और हल्के गुनगुने पानी से धोती हूं। नींबू सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए, इससे जलन हो सकती है। - प्रिया
मैं रासायनिक उत्पादों से ज्यादा घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हूं। रंग उतारने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाती हूं। इससे रंग हल्का पड़ता है और त्वचा को भी कोई हानि नहीं होती। बालों को दही से धोती हूं। प्राकृतिक तरीकों से धीरे-धीरे रंग उतरता है और त्वचा-बाल दोनों सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

- नेहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें