फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज आंधी में बहबलपुर के पंचायत मेंबर की मां पर गिरा होर्डिंग, घायल

विज्ञापन
गांव बहबलपुर में महिला पर गिरता होर्डिंग। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हिसार। सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान गांव बहबलपुर में उड़कर आया एक होर्डिंग पंचायत सदस्य की मां से टकरा गया जिससे वह घायल हो गईं। होर्डिंग की चपेट में आने के बाद महिला सड़क पर गिर गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बहबलपुर के पंचायत सदस्य रलदूराम की मां माया देवी सोमवार शाम गांव में किसी कार्य से जा रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी के कारण एक होर्डिंग उखड़कर उनकी ओर आ गया और उनसे टकरा गया। टक्कर लगते ही माया देवी संतुलन खो बैठीं और नीचे गिर गईं।
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला को गुम चोटें आई हैं। गांव के सरपंच रमेश ने बताया कि हादसे में महिला को गंभीर चोट नहीं लगी है और उनकी स्थिति सामान्य है। आंधी के दौरान हुई यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें