फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मच्छरों पर वार, थमा डेंगू-मलेरिया का प्रहार

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू मलेरिया की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़। - फोटो : katra news
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम अभियान का असर इस साल डेंगू और मलेरिया के मामलों में आई कमी के रूप में दिखा है। जिले में पिछले साल के मुकाबले डेंगू के 22 और मलेरिया के छह मामले कम मिले हैं। मलेरिया के मामलों में करीब 50 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 71 मरीज मिले थे। इस साल अब तक 49 मामले सामने आए हैं। इसी तरह पिछले साल मलेरिया के 13 मरीज मिले थे जबकि इस साल इनकी संख्या घटकर सात रह गई है।
विज्ञापन


बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्थ स्टाफ के साथ आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभाग की टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लारवा की जांच कर रही हैं। किसी घर में लारवा मिलने पर लोगों को जागरूक करने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा बुखार और डेंगू-मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों के नमूने लेकर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


-

जिले में डेंगू-मलेरिया की स्थिति

बीमारीवर्ष 2025वर्ष 2026

डेंगू 71- 49

मलेरिया 13-7



-

डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें भेजकर लारवा की जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जाती है। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और रोकथाम अभियान के चलते इस साल डेंगू और मलेरिया दोनों के मामले पिछले साल के मुकाबले कम हुए हैं।

- डॉ. सुभाष खतरेजा, उप सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, हिसार।




जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू मलेरिया की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।- फोटो : katra news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें