फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजनेताओं के शुभकामना संदेश से ढका ऐतिहासिक बड़सी गेट, जुर्माना लगाने की बात पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
हांसी बड़सी गेट के बाहर लगे भाजपा, जजपा, कांग्रेस नेताओं व सामाजिक संगठनों के अवैध होर्डिंग्स।
विज्ञापन
हांसी। शहर में नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए लगे अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। हाईवे हो या फिर शहर के मुख्य चौक-चौराहे हर जगह पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए नजर आ जाएंगे। यहां तक की बड़सी गेट जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को भी इन अवैध होर्डिंग्स से ढक दिया गया है। विधायक और एसडीएम यहां पर अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई करने की बात पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं परिषद प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्योंकि यहां पर अधिकांश होर्डिंग्स राजनेताओं के लगे हुए हैं। इसमें से कुछ राजनेता सत्ता पक्ष के भी है। इसलिए परिषद कार्रवाई से बच रहा है। वहीं ऐतिहासिक धरोहरों के अलावा सभी युनिपोल पर भी होर्डिंग्स लगे हुए हैं। जबकि परिषद द्वारा मात्र पांच होर्डिंग्स को ही लीज पर दिया हुआ है और शहर में करीब 29 युनिपोल है। नए वर्ष पर लगभग सभी यूनिपोल पर होर्डिंग्स लगे हुए हैं। परिषद द्वारा बाकी के यूनिपोल को लीज पर देने के लिए टेंडर नहीं लगाया जा रहा। ऐतिहासिक बड़सी गेट के बाहर होर्डिंग्स लगाने का मामला बीते दिनों मीडिया सेंटर के उद्घाटन पर विधायक विनोद भयाना व एसडीएम मोहित महराणा के समक्ष भी उठा था। तब विधायक व एसडीएम ने एक स्वर में कहा था कि बड़सी गेट के बाहर कोई होर्डिंग्स नहीं लगने दिए जाएंगे। जो भी होर्डिंग्स लगाएगा उस पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए फ्लेक्स लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी जाएगी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका असर है कि ऐतिहासिक बड़सी गेट के बाहर लगे अवैध होर्डिंग्स इसकी सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं।




यूनिपोल के टेंडर को लेकर पालिका अभियंता को पहले भी इस बारे में निर्देश दिए हैं। वहीं सरकार की भी हिदायत है कि यूनिपोल का टेंडर लगाया जाए। शहर में अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं उनपर कार्रवाई कर उतरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजा राम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें