फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल समाप्ति पर मंडी में पहुंची राजस्थान व पंजाब से सब्जियां, तेल के टैंक भी पहुंचे पंप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हड़ताल खत्म होने के बाद सब्जी, तेल सहित जरूरत के सामानों की सप्लाई शहर में पहुंचने लगी। मंगलवार रात को हड़ताल खुलते ही बुधवार सुबह राजस्थान व पंजाब से सब्जियों की सप्लाई मंडी में पहुंची। वहीं सब्जियों के दाम भी कुछ कम हुए। वीरवार से दाम पहले की तरह सामान्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार रात को केंद्र सरकार द्वारा हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद से आमजन को राहत मिली। पेट्रोल, डीजल, सब्जियों की सप्लाई बुधवार को शहर में पहुंची। शहर में पेट्रोल व डीजल के टैंकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भीड़ नजर नहीं आई। वहीं सब्जी मंड़ी में राजस्थान व पंजाब से सब्जियों की सप्लाई पहुंची। प्याज, टमाटर, मटर, आलू जैसी सब्जी ट्रकों के माध्यम से मंडी में बुधवार सुबह ही पहुंच गई। जिसके बाद आढ़तियों ने सब्जियों की बोली लगाकर विक्रेताओं को दी। मंडी में नासिक से आने वाला प्याज नहीं पहुंचा। वीरवार तक इसके पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मंडी में सब्जी की सप्लाई आने के बाद से दामों में गिरावट आई। हड़ताल के चलते सब्जियों के दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो बढ़ गए थे। बस स्टैंड़ पर सभी निजी बसें रूटीन की तरह अपने अपने रूटों पर दौड़ी। चालक सुबह से ही काम पर लौट गए थे। कैब चालकों द्वारा बुधवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा थी। लेकिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा पर उन्होंने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें