फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान रही हिसार की टीम

Mon, 30 Jun 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मिलगेट ​स्थित ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क में आयोजित 10 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंतर जिला रग्बी प
विज्ञापन
हिसार। ओपी जिंदल मेमोरियल पार्क में आयोजित 10वीं हरियाणा राज्यस्तरीय अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता लड़कों के मुकाबलों में हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबले में चरखी दादरी को हराकर पानीपत की टीम चैंपियन बनी। चैंपियनशिप के समापन पर मुख्य अतिथि हरीश वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल वर्मा ने की।
विज्ञापन

एडवाेकेट नीरज वर्मा ने बताया कि लड़कों के मुकाबलों में पंचकूला को कुरुक्षेत्र ने हराया, सोनीपत को हिसार ने हराया। भिवानी ने जींद को हराया, फतेहाबाद ने कैथल को हराते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में पानीपत और कुरुक्षेत्र के मैच में पानीपत विजेता रही।फतेहाबाद और चरखी दादरी के मुकाबले में चरखी दादरी विजेता रही। सेमीफाइनल फाइनल मुकाबले में पानीपत और हिसार के मैच में पानीपत विजेता रही। जींद और चरखी दादरी के मुकाबले में चरखी दादरी विजेता रही। फाइनल मुकाबला पानीपत व चरखी दादरी के मध्य में खेला गया।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला हिसार-जींद के मध्य खेला गया। इसमें हिसार ने जींद को हराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर विकास खत्री और कंपटीशन डायरेक्टर मुनीत बेरवाल ने लड़कों के मैच पूर्ण करवाए। इस मौके पर हनुमान सिंह भादू, मनोज कड़वासरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे । इस अवसर पर संदीप भैणी अमीर पुर,मनोहर लाल वर्मा, होशियार सिंह, मुनीत बेरवाल, सचिव राजू कनोह, आयोजक सचिव एडवोकेट नीरज वर्मा, त्रिलोक शर्मा, सीमा मान, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें