फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार की पूजा ने गोल दागकर दिलाई हरियाणा को जीत

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद हरियाणा की महिला हॉकी टीम।
विज्ञापन
हिसार। रांची में चल रही पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में मंगलवार को हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। हरियाणा टीम की ओर से हिसार की पूजा व सोनीपत से मंजू ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। सोनीपत से नंदिनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है। अब वीरवार को लीग के प्रथम चरण का अंतिम दिन रहेगा और हरियाणा की टीम महाराष्ट्र के साथ भिड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें, कि सोमवार को हरियाणा की टीम ने झारखंड को शूटआउट में 5-2 से हराया था। हरियाणा टीम के कोच अनिल डबास व टीम मैनेजर लखविंद्र कौर है। हरियाणा टीम के कोच अनिल डबास ने बताया कि अब लीग का प्रथम चरण का एक मैच रह गया है। जो कि वीरवार को होगा। अभी तक हुए छह में से हरियाणा टीम ने पांच मैच जीत लिए हैं। हरियाणा टीम में हिसार से 10 बेटियां खेल रही हैं। इनमें कप्तान नीलम, ज्योति, प्रीति, पूजा मलिक, कीर्ति, मनीषा, भतेरी, पिंकी, शशि खासा और सीमा शामिल हैं। वहीं टीम में सोनीपत और शाहबाद से भी बेटियां स्टिक का कमाल दिखा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें