फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार की बेटी आयुषी ने फ्लोरिडा में लहराया परचम

विज्ञापन
हिसार की बेटी आयुषी ने फ्लोरिडा संयुक्त राज्य अमेरिका में म्यूट कोर्ट में हिस्सा लेते हुए।
विज्ञापन
हिसार। फ्लोरिडा में आयोजित 29वीं स्टेटसन पर्यावरण म्यूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिसार की बेटी आयुषी ने देश का नाम रोशन किया है। आयुषी की प्रारंभिक शिक्षा ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल हिसार में हुई थी। इसके बाद आयुषी ने क्लैट के माध्यम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

अपनी शिक्षा के दौरान उसे सबसे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मूट कोर्ट में भाग लेने का अवसर मिला। वे साउथ एशिया से फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता का पुरस्कार भी अर्जित किया। आयुषी गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उसकी मम्मी वृषि गुप्ता और उसके नाना को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें