हादसे के बाद सदर थाना में खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : Amar Ujala
किसान आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, कई घायल
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। पंजाब के अबोहर के गांव बिशनपुरा निवासी कई युवा किसान इकट्ठे होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान हिसार के ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के पास अचानक उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-टॉली में सवार 26 वर्षीय कर्णी सिंह की मौत हो गई। वहीं करीब सात किसान घायल हो गए। घायलों को तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। मामले में बिशनपुरा के सरपंच दलीप ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर को सौरभ चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सौरभ, दर्शन, केशव व अन्य घायल हुए हैं। सरपंच ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली तो वह तुरंत हिसार के लिए निकले। यहां आकर पता चला कि कर्णी की मौत हो चुकी है। सरपंच ने बताया कि कर्णी सिंह उनका पड़ोसी था। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।