फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में पहुंची कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाते डॉ नरेश वर्मा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जुलाना में पहुंची कोविड वैक्सीन संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना। जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार तड़के ही कोरोना वैक्सीन पहुंची। कोविड सेंटर इंचार्ज रेणुका मलिक ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन की 100 डोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची हैं। सबसे पहले चिकित्सकों आशा वर्करों व एएनएम को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी। जुलाना में सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ नरेश वर्मा को लगाई गई। एसएमओ डॉ नरेश वर्मा ने कहा कि पोर्टल पर 100 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। इनके पास मैसेज भेज दिए गए हैं। आज 100 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें