हिसार के गंगवा में हुए कुश्ती दंगल में भिड़तीं हिसार की मोनिका और राजगढ़ की अनामिका।
हिसार। गंगवा स्थित मां मेवा बन्नी गोशाला में रविवार को महिलाओं का कुश्ती दंगल हुआ। दंगल में प्रदेशभर से पहुंचीं खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 55 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की एकता ने बाजी मारी। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता जयभगवान आतिल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
62 किलो भारवर्ग में चरखी दादरी की नेहा प्रथम, हिसार की कल्पना द्वितीय, चरखी दादरी की रजनीता और खानपुर खुर्द की अंजलि तृतीय रही। 50 किलो भारवर्ग में मंडाना की पूजा प्रथम, जींद की करुणा द्वितीय, दुर्जनपुर की प्रिया व हिसार की मोनिका तृतीय, 68 किलोग्राम भारवर्ग में जींद की पुलकित प्रथम, हिसार की अंजलि द्वितीय, ललित खेड़ा की तानिया व सिसाय की स्वाति तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किलो भारवर्ग में हिसार की एकता प्रथम, जींद की खुशी द्वितीय, खानपुर खुर्द की जन्नत व जोधका की पूनम तृतीय, 68 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में महादेव अखाड़ा की खुशी प्रथम, सिसाय की तनु द्वितीय, खिड़वाली की किरण हुड्डा व हिसार की कल्पना तृतीय रही।
गोशाला के संस्थापक बन्नी सिंह बेनीवाल ने बताया कि दंगल में करीब 100 बेटियाें ने भाग लिया। इस मौके पर कोच जसबीर सिंह, साई से कोच राजेश नांदल, खेल विभाग से कोच रोशनी देवी, सोनू, एडवोकेट सुनील, संदीप आदि मौजूद रहे।