फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पावर लिफ्टिंग में छाए हिसार के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फरीदाबाद में आयोजित हुई हरियाणा राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

हिसार पावर लिफ्टिंग ऑफ इंडिया एसोसिएशन की जिला महासचिव सुमन रानी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीत नाम रोशन किया है।
चैंपियनशिप 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। सुमन रानी ने बताया कि शिंपा ने 47 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शिंजिनी ने 84 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। पवन ने 66 किलोग्राम में स्वर्ण, राजू ने 93 किलोग्राम में रजत, लक्ष्य कुंडू ने 105 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
मयंक ने 83 किलोग्राम भारवर्ग में रजत, नमन ने 120 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में रजत और रोहित ने 120 से ऊपर किलोग्राम में कांस्य, प्रदीप ने भी 83 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें