फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वच्छता की राह पर हिसार, 37 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द नई रफ्तार मिलने वाली है। चंडीगढ़ में बुधवार को हुई हाई पर्चेज कमेटी की बैठक में हिसार की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 37 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम हिसार से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। निगम आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो बड़े प्रस्तावों को रेट अप्रूवल दिया है, जिनके तहत शहर में सफाई से जुड़े बड़े स्तर के कार्य किए जाएंगे।
पहले प्रस्ताव के तहत नगर निगम के करीब 25 करोड़ 70 लाख रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के तहत शहर में रोड स्वीपिंग यानी सड़कों की नियमित सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए करीब 250 सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो शहर की प्रमुख सड़कों और अन्य क्षेत्रों में रोजाना सफाई करेंगे। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एचएसवीपी सेक्टरों में रोड स्वीपिंग मशीन से होगी सफाई
निगम आयुक्त ने बताया कि दूसरे प्रस्ताव के तहत एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 करोड़ 28 लाख रुपये के कार्यों को रेट अप्रूवल दिया गया है। इसके तहत सेक्टर क्षेत्रों में नियमित सफाई कराई जाएगी। इसके लिए करीब 80 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और एक आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सड़कों की सफाई होगी। इससे सेक्टरों की सफाई व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की उम्मीद है।
जल्द जारी होंगे वर्क ऑर्डर
निगम आयुक्त ने बताया कि दोनों परियोजनाओं को पांच साल की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। संबंधित एजेंसियों को जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे, ताकि कार्य जल्द शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लागू होने से शहर की सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनेगी। बैठक में निकाय मंत्री विपुल गोयल, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, एसीएस साकेत कुमार, निगम आयुक्त नीरज, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा सहित हेड ऑफिस से जॉइंट डायरेक्टर कंवर पाल, एक्सईएन अंकित लोहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हाई पर्चेज कमेटी की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था से जुड़े करीब 38 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिलना हिसार के लिए बड़ी उपलब्धि है। जैसे ही ये कार्य शुरू होंगे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और सफाई व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।
- प्रवीण पोपली, मेयर।
सरकार स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 38 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद। इन परियोजनाओं से हिसार शहर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

- सावित्री जिंदल, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें