फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: एयरपोर्ट निर्माण के लिए सड़क बंद कराने पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने किया विरोध, मांगा वैकल्पिक मार्ग

Tue, 07 Feb 2023 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग बिना वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किए ही उक्त सड़क मार्ग को बंद कर रहा है। इस मार्ग के बंद होने से आसपास के गांव के लोगों को खासकर धांसू और तलवंडी राणा के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हिसार में एयरपोर्ट चौक के पास सड़क मार्ग को बंद करने को लेकर डाली गई मिट्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में बी एंड आर के अधिकारी निर्माणाधीन एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एक सड़क को बंद करवाने पहुंचे। अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सड़क मार्ग पर बैरिकेड रखवा दिए और मिट्टी भी डाल दी। मगर तलवंडी राणा के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने बैरिकेड हटवा कर सड़क मार्ग को सुचारू करवा दिया। ग्रामीणों का विरोध देख बी एंड आर के अधिकारी मौके से चले गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विभाग बिना वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किए ही उक्त सड़क मार्ग को बंद कर रहा है। इस मार्ग के बंद होने से आसपास के गांव के लोगों को खासकर धांसू और तलवंडी राणा के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन गांव के लोगों को शहर में जाने के लिए 30 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा। 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वैकल्पिक मार्ग के बारे में विभाग से लेकर उप मुख्यमंत्री तक को अवगत करवाया हुआ है लेकिन आज तक मार्ग का निर्माण नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक मार्ग तैयार करके नहीं दिया जाता तब तक वह इस सड़क मार्ग को बंद नहीं होने देंगे। बता दें कि हिसार में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का काम अंतिम चरण पर है। हवाई पट्टी पर सिर्फ अंतिम लेयर बिछानी बाकी है। इस लेयर को बिछाने से पहले चहारदवारी का निर्माण पूरा किया जाएगा और यह सड़क मार्ग चहारदीवारी के बीच में आ रहा है जिस कारण से इसे बंद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें