फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में हर नागरिक का अहम योगदान : डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
हिसार। दृष्टबाधित कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित हुए वालंटियर्स। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जाट धर्मशाला में लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर नागरिकों का समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम योगदान है। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दृष्टिबाधित लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधितों को दृष्टि देने का काम किया। मंत्री ने संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र के संदर्भ में कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयास करेंगे। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि दृष्टिबाधित समाज ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा के विद्यार्थियों को वालंटियर के तौर पर बेहतर कार्य करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गया।
इस मौके पर हरियाणा दृष्टिहीन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान अनीस कुमार जैन, उप प्रधान आलोकनाथ, पूर्व प्रधान डॉ. विजय, बिरेंद्र कुमार, प्रो. गुलाब, बीर सिंह, प्राचार्य जय भगवान, मास्टर प्यारेलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रधान ईश्वर सिंह मालवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें