फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उतराखंड भवन का निर्माण कराएगी सोसाइटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उतराखंड परिवार के संगठन देव भूमि वेलफेयर सोसायटी की बैठक वरिष्ठ सलाहकार कैलाश चंद शास्त्री, हरीश नेगी की अध्यक्षता में पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में हुई। संस्था चेयरमैन मोहन सिंह रावत, महासचिव संजय सिंह रावत ने बताया कि सोसायटी ने उतराखंड भवन के लिए जमीन खरीद ली है। जल्द ही भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था प्रत्येक वर्ष उतरायणी पर्व पर सांस्कृतिक व वार्षिक समारोह का आयोजन भी जल्द शुरू कराएगी। देव भूमि कीर्तन मंडल की शुरुआत की गई है। आखों के इलाज के लिए निशुल्क कैंप लगाया जाएगा। हिसार शहर में रह रहे उतंराखंड के लोगों को संस्था से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेद्र सिंह पटवाल, वरिष्ठ उप प्रधान मदन सिंह बिष्ट, उप प्रधान सुनीत देवी, कैशियर जीवन सिंह भंडारी, जोन प्रभारी राकेश बिष्ट, संजय सिंह रावत, सतेंद्र रावत, प्रचार सचिव गोपाल सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव अनिल सिंह नैगी, उमेद सिंह रावत, बिमला रावत, देव भूमि कीर्तन मंडल की प्रधान इंदू बिष्ट समेत कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें