फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू बुखार के 9 केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में मंगलवार को 9 नए केस डेंगू बुखार के सामने आए हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 163 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही हैं। जहां से डेंगू बुखार के केस मिले हैं वहां पर स्लाइड बनाकर लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मंगलवार को 9 केस डेंगू बुखार के सामने आए हैं। जिन एरिया से केस आए हैं वहां पर टीम द्वारा जमा पानी में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जिस घर में डेंगू का केस मिला है उसके आसपास के 25 घंटों में रहने वाले लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इसके अलावा टीमें घर-घर जाकर लारवा चेक कर रही हैं। जिन घरों में लारवा मिल रहा है उनको नोटिस दिए जा रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर भी टीमें जमा पानी में दवा और काले तेल का छिड़काव कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें